2047 तक 20 हजार अरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था- देवरॉय

Share Us

300
2047 तक 20 हजार अरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था- देवरॉय
01 Sep 2022
min read

News Synopsis

 यह तभी संभव है, जब अगले 25 वर्षों तक औसत वार्षिक वृद्धि Average Annual Growth 7-7.5 फीसदी हो। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद Economic Advisory Council to the Prime Minister (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय Vivek Devroy ने मंगलवार को ‘भारत के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता का मसौदा Competitiveness Draft @100’ जारी करते हुए कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। भारत के विकास के लिए राज्यों की वृद्धि महत्वपूर्ण है।

अगर आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 7-7.5 फीसदी पर लगातार कायम रही तो 2047 में अर्थव्यवस्था का कुल आकार 20 लाख करोड़ डॉलर से थोड़ा ही कम होगा। इस समय दुनिया की छठी सबसे बड़ी भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2.7 लाख करोड़ डॉलर है। इसे वर्तमान में एक विकासशील राष्ट्र Developed Nations के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष nternational Monetary Fund ने 2022-23 में भारत की वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान जताया है, जो इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में एक बना देगा। यह 2.7 लाख करोड़ डॉलर की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

वहीं देश की आजादी के समय यानी 1947 में ब्रिटिश हुकूमत British Government से आजादी के वक्त भारत को ‘तीसरी दुनिया’ का देश माना जाता था। उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार सिर्फ 2.7 लाख करोड़ था, जो पिछले सात दशक में बढ़कर 150 लाख करोड़ रुपये हो गया है।