13 खरब डॉलर के पीएम गतिशक्ति मिशन से चीन से उद्योग खींचेगा भारत

Share Us

566
13 खरब डॉलर के पीएम गतिशक्ति मिशन से चीन से उद्योग खींचेगा भारत
04 Oct 2022
min read

News Synopsis

PM Gati Shakti : दुनियां भर की कंपनियों Companies को आकर्षित करने के लिए भारत India रणनीति Strategy तैयार कर रहा है। वहीं इसके जरिये चीन China को आर्थिक मोर्चे पर चारों खाने चित करने और दुनियाभर की कंपनियों को भारत में विनिर्माण Manufacturing in India का स्वस्थ माहौल व भरोसेमंद ठिकाना देने की भी कोशिश है। 13 खरब डॉलर की लागत के पीएम मोदी गतिशक्ति मिशन के जरिए भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए पहली पसंद बनने की ओर बढ़ रहा है। इससे डिजाइन Design, प्रोडक्शन Production आदि के मौजूदा गढ़ चीन से यह तमगा हथियाने के लिए भारत तैयार है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय Ministry of Commerce & Industry, में लॉजिस्टिक्स Logistics के विशेष सचिव अमृत लाल मीणा Special Secretary Amrit Lal Meena ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार के दौरान अपने बयान में कहा कि, सरकार पीएम गतिशक्ति मिशन को बिना देरी और लागत बढ़ाए लागू करने पर काम कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि जल्द ही दुनियाभर की कंपनियां भारत को अपने भरोसेमंद ठिकाने के तौर पर देखें। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत पर कंपनियों का कहीं ज्यादा विश्वास है। पारदर्शी नीतियां Transparent Policies इसे और बढ़ाने का काम करेंगी।

वहीं सस्ती श्रम शक्ति इसके लिए अनिवार्य शर्त है, जो भारत में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। एक बार कंपनियां आना शुरू करेंगी तो यहां मिलने वाली सुविधाओं के चलते वह तेजी से इसकी अभ्यस्त हो जाएंगी। क्रम शुरू होने के बाद फैक्टरी Factory लगाने वाली कंपनियों की कतार लंबी होती जाएगी।