भारत कर रहा हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार

Share Us

2816
भारत कर रहा हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार
22 Oct 2021
2 min read

News Synopsis

चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के खबरों के आने के बाद अब अमेरिकन कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार रूस के साथ मिलकर भारत देश हाइपरसोनिक हथियारों को विकसित कर रहे हैं। वैसे तो चीन ने मिसाइल परीक्षण के खबरों से साफ़ पल्ला झाड़ लिया था और इस खबर को फ़र्ज़ी साबित किया था, जबकि पूरी दुनिया के देश इस बात को सही मान रहे हैं। अमेरिकन कांग्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि भारत और रूस मैक-7 हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस-2' में एक दूसरे का सहयोग किया है। वैसे तो इस काम को 2017 में पूरा होना था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह लगभग  2025 से 2028 के बीच में तैयार होगी।