मुश्किल समय में भी आगे बढ़ सकता है भारत- अडाणी

Share Us

325
मुश्किल समय में भी आगे बढ़ सकता है भारत- अडाणी
27 May 2022
7 min read

News Synopsis

एशिया Asia के सबसे बड़े रईस और भारतीय उद्योगपति Indian Industrialist गौतम अडाणी Gautam Adani ने कहा कि यह स्वीकार करना होगा कि डब्ल्यूईएफ WEF में भारत की बहुत बड़ी उपस्थिति, वर्तमान समय में भी आश्वस्त करने वाली थी। इसने ये दिखाया कि भारत अब वैश्विक क्षेत्र Global Region में खुद को मुखर करने से नहीं कतराता है। यह हमारे बढ़ते आत्मविश्वास Confidence के संकेत को दर्शाता है।

दावोस शिखर सम्मेलन 2022 Davos Summit 2022 में एशिया के सबसे और दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने कहा कि इस साल सम्मेलन बेहद दिलचस्प रहा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों Adversity के बीच भी बढ़ते कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि मुश्किल समय में भी, भारत आगे बढ़ सकता है, इसके साथ ही उन्होंने कहाकि दावोस में भारत की उपस्थिति बढ़ते आत्मविश्वास को दिखाती है।

अदाणी ने आगे कहा कि दो साल के लंबे समय तक कोरोना महामारी Corona Pandemic को प्रकोप झेलने के बाद आखिरकार विश्व आर्थिक मंच World Economic Forum की वार्षिक बैठक महत्वपूर्ण विषय के साथ लौटी है। उन्होंने कहा कि इतिहास वास्तव में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है।

जलवायु परिवर्तन Climate Change, उसके बाद कोरोना  Corona, फिर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला  Global Supply Chain में व्यवधान और अब रूस यूक्रेन युद्ध व इससे बेलगाम हुई महंगाई। डब्ल्यूईएफ की बैठक में स्पष्ट रूप से यह एकतरफा चिंता का विषय रहा।