News In Brief Sports & Fitness
News In Brief Sports & Fitness

कॉमनवेल्थ गेम्स में 200 स्वर्ण पदक जीतने वाला भारत बना चौथा देश

Share Us

524
कॉमनवेल्थ गेम्स में 200 स्वर्ण पदक जीतने वाला भारत बना चौथा देश
09 Aug 2022
8 min read

News Synopsis

राष्ट्रमंडल खेलों Commonwealth Games में भारत ने अपना सफर शानदार तरीके से समाप्त करते हुए इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधू PV Sindhu की जीत के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गयी है। सिंधू के बाद बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन Lakshya Sen जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग सेन Satwiksairaj Ranki Reddy and Chirag Sen की जोड़ी ने स्वर्ण जीता। अचंता शरत कमल Achanta Sharath Kamal ने इसके बाद टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक Gold Medal जीतकर इतिहास रच दिया है। 

अगर बात करें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की कुल संख्या के मामले में तो यहाँ ऑस्ट्रेलिया Australia 1003 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड England 773 दूसरे और कनाडा Canada 510 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पहला स्वर्ण 1958 में जीता था। यह स्वर्ण फर्राटा धावक मिल्खा सिंह Milkha Singh ने जीता था। भारत ने इसके बाद हर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। इस मामले में दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए सबसे सफल रहे हैं जिसमें उसने 38 स्वर्ण पदक जीते थे। 

आपको बता दें कि 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत 61 पदक अपने नाम किया और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा के बाद चौथे स्थान पर रहा। गौरतलब है कि भारत को  दिल्ली में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का मौका मिला और भारत ने इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उसने 101 पदक अपने नाम किए। इनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक थे। भारत ऐसा प्रदर्शन फिर दोहरा नहीं पाया।