महाराष्ट्र में बार और वाइन शॉप की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी

News Synopsis
महाराष्ट्र Maharashtra में बार और वाइन शॉप bar and wine shops पर एक्साइज ड्यूटी excise duty बढ़ा दी गई है। बारों पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी 15 फीसदी जबकि वाइन शॉप की एक्साइज ड्यूटी में 70 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। जिससे बारों और वाइन शॉप संचालकों restaurant and bar operators को तगड़ा झटका लगा है। लगभग दो साल तक COVID-19 के चलते लागू प्रतिबंधों restrictions से जूझने के बाद महाराष्ट्र के रेस्टोरेंट और बार संचालकों पर एक और बोझ बढ़ा दिया गया है। राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट excise department ने इन पर लागू होने वाली एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के एक्साइज डिपार्टमेंट ने सभी बारों पर लागू वार्षिक एक्साइज ड्यूटी में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। 28 जनवरी को प्रकाशित गजट नोटीफिकेशन gazette notification के आधार पर ये जानकारी दी गई है। वाइन शॉप्स के लिए ये फीस 70 फीसदी तक बढ़ गई है।