News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

यूपी में कृषि क्षेत्र में  21 परियोजनाओं  को मिली मंजूरी 

Share Us

987
यूपी में कृषि क्षेत्र में  21 परियोजनाओं  को मिली मंजूरी 
21 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

कृषि उत्पादन आयुक्त Agriculture Production Commissioner उप्र Uttar Pradesh आलोक सिन्हा Alok Sinha की अध्यक्षता में अनुमोदन समिति Approval Committee की बैठक हुई, जिसमें सूबे में  21 परियोजनाएं शुरू करने पर मुहर लगी। इसी फैसले को देखते हुए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद Uttar Pradesh Council of Agricultural Research राज्य में फसल सुधार Crop Improvement प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन Natural Resource Management व नियंत्रण की दिशा में तेजी से कार्य कराने जा रहा है। इस परियोजना पर चार करोड़ 89 लाख रुपये खर्च होंगे। इस बैठक में प्रदेश में कृषि के उत्थान के लिए परिषद की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

तय निधि से शोध परियोजनाओं के संचालन के लिए प्रदेश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों Agricultural Universities अन्य कृषि शिक्षा Agricultural Education व अनुसंधान से जुड़े राज्य की संस्थाओं के साथ प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईसीएआर ICAR व सीएसआईआर CSIR जैसे संस्थानों को भी शामिल करने की संस्तुति की गई, ताकि वैज्ञानिक मानव संसाधन Scientific Human Resources व प्रयोगशालाओं का सही से उपयोग किया जा सके।

स्वीकृत परियोजनाओं के लिए धन महानिदेशक उपकार जारी कराएंगे, परियोजना के मूल्यांकन के लिए नई अनुश्रवण समिति का गठन किया गया। कृषि विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से कांफ्रेंस आयोजन के लिए एक लाख व उपकार की ओर से बांदा कृषि विश्वविद्यालय Banda Agricultural University के साथ छठवीं कृषि विज्ञान कांग्रेस Agricultural Science Congress आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। नई परियोजनाओं में मैनपावर के रूप में सीनियर रिसर्च फैलो के स्थान पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुरूप यंग प्रोफेशनल रखे जाने पर सहमति बनी।