पिछले महीने फरवरी में 1.33 लाख करोड़ रहा GST कलेक्शन

Share Us

653
पिछले महीने फरवरी में 1.33 लाख करोड़ रहा GST कलेक्शन
02 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India में फरवरी February के महीने में जीएसटी कलेक्शन GST Collection करीब 1.33 लाख करोड़ रुपए रहा। यह कलेक्शन जनवरी 2022 की तुलना में  5.6 फीसदी कम है। 1 मार्च को वित्त मंत्रालय Ministry of Finance ने आंकड़े Data जारी किए हैं। कुल मिलाकर सेंट्रल जीएसटी Central GST, 24,435 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी State GST 30,779 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी Integrated GST, 67,471 करोड़ रुपए और कंपेनसेशन सेस compensation cess 10,340 करोड़ रुपए रहा है। फरवरी में सरकार ने केंद्रीय जीएसटी में 26,347 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी से राज्य जीएसटी को 21,909 करोड़ रुपए का सेटलमेंट Settlement किया। सेटलमेंट के लिए कुल रेवन्यू Total Revenue केंद्र के लिए 50,782 करोड़ रुपए और राज्य जीएसटी के लिए 52,688 करोड़ रुपए रहा था। वित्त मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि "फरवरी, 28 दिनों का महीना होने के कारण, आम तौर पर जनवरी की तुलना में राजस्व कम होता है। फरवरी 2022 के दौरान इसमें आई हुई वृद्धि को ओमीक्रोन Omicron लहर के कारण विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए आंशिक लॉकडाउन Partial Lockdown, हफ्ते के अंत में और रात में कर्फ्यू Night Curfew और विभिन्न प्रतिबंधों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। जबकि, ओमीक्रोन का कहर 20 जनवरी के आस-पास चरम पर था।"