पर्यटन दिवस का महत्व और इस साल की थीम

Share Us

1389
पर्यटन दिवस का महत्व और इस साल की थीम
10 Feb 2023
7 min read

News Synopsis

Latest Updated on 10 February 2023

विश्व पर्यटन दिवस World Tourism Day हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। पहली बार संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने 1980 में इस दिन को मनाना शुरू किया था। 1970 में इसी दिन विश्व पर्यटन संगठन के संविधान Constitution को स्वीकार किया गया था। दुनिया में कई अद्भुत पर्यटन स्थल Wonderful Tourist Destination हैं।

इस दिन हम दुनिया भर में कई अद्भुत चीजों Wonderful Things का जश्न मनाते हैं। जो मानव प्रगति Human Progress के लिए महत्वपूर्ण होता हैं। हमें विकास के लिए 2030 एजेंडा में हमारे सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों से भी लोगों को अवगत कराना चाहते हैं।

विश्व पर्यटन दिवस एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का जश्न मनाने का दिन है। यह 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन United Nations World Tourism Organization द्वारा शुरू किया गया था, और यह हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस तिथि को चुनने का कारण यह है, कि 27 सितंबर, 1970 को UNWTO विधियों को अपनाया गया था। 1997 में विश्व पर्यटन दिवस को हर साल एक अलग देश में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 2005 में तुर्की को मेजबान देश के रूप में चुना गया था।

2022 में पर्यटन उद्योग पर्यटन दिवस मनाएगा। इंडोनेशिया Indonesia इस वर्ष के उत्सव की मेजबानी करने जा रहा है, और यह इस बात पर पुनर्विचार करने का अवसर है, कि पर्यटन क्षेत्र अधिक टिकाऊ, समावेशी और लचीला कैसे हो सकता है।

इस अवकाश का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय International Community में पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह हमें दुनिया भर के पर्यटन से प्रभावित होने वाले सामाजिक Social, सांस्कृतिक Cultural, राजनीतिक Political और आर्थिक मूल्यों Economic Values के बारे में भी सिखाता है। वास्तव में पर्यटन विभिन्न प्रकार के अनुभव, मनोरंजन Entertainment और अन्य संस्कृतियों के बारे में ज्ञान प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त यह रोजगार Employment के नए अवसर पैदा करके आर्थिक रूप से देश की मदद करता है।

Last Updated on 27 September 2021

रोज़ की वही पुरानी दिनचर्या और एक ही शेड्यूल में काम करना किसी को अच्छा नहीं लगता, यही कारण है कि लोग मनोरंजन के अलग-अलग श्रोत खोजते हैं। ऐसे में 3 से 4 दिन की ट्रिप आपको रिलैक्स करने में मदद करती है। विश्वभर में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को अलग-अलग देशों की संस्कृति के बारे में बताना है। पर्यटन दिवस को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इससे लोगों को रोजगार मिलता है और देश आर्थिक रूप से मजबूत बनता है। विश्व में पहली बार पर्यटन दिवस को 27 सितंबर,1980 में एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया था और इसके बाद से इसे प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 

समावेशी विकास Overall Development के लिए पर्यटन, इस बार के विश्व पर्यटन दिवस की थीम है। पर्यटन दिवस को मनाने के अनेक तरीके हैं और लोग अपनी पसंद के अनुसार इसे मनाते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए कई जगह सेमिनार होते हैं और पार्क, म्यूजियम आदि जगहों पर लोगों को फ्री एंट्री या फीस में कटौती की जाती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अवसर का आनंद उठा सकें।