Hurun Rich List 2022: ‘अमीरी’ में महाराष्ट्र अव्वल, यूपी और बिहार में हैं कितने अरबपति?

Share Us

519
Hurun Rich List 2022: ‘अमीरी’ में महाराष्ट्र अव्वल, यूपी और बिहार में हैं कितने अरबपति?
24 Sep 2022
min read

News Synopsis

IIFL Wealth Hurun India: देश में अमीर के मामले में भारत के महाराष्ट्र Maharashtra राज्य का स्थान पहले नंबर पर आता है। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया IIFL Wealth Hurun India की ओर से वर्ष 2022 के लिए जारी रिच लिस्ट में भी गौतम अडाणी Gautam Adani 10.94 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। जबकि पिछले वर्ष लिस्ट में पहले नंबर पर रहे मुकेश अंबानी Mukesh Ambani इस वर्ष की लिस्ट में 7.94 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हुरुन इंडिया की ओर से जारी इस लिस्ट में करोड़पतियों Millionaires के बारे में राज्यवार भी जानकारी दी गई है।

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की लिस्ट के मुताबिक देश के सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र में रहते हैं। महाराष्ट्र राज्य से इस लिस्ट में 335 अरबपतियों को जगह मिली है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 33 अधिक है। गौर करने वाली बात ये है कि वर्ष 2018 की लिस्ट में इस लिस्ट में महाराष्ट्र से 271 अरबपतियों को शामिल किया गया था। महाराष्ट्र के बाद लिस्ट में सबसे ज्यादा अरबपति दिल्ली Delhi से हैं। पिछले वर्ष की तुलना में दिल्ली से लिस्ट में शामिल किए गए अरबपतियों में 18 लोग बढ़े हैं। देश की राजधानी से लिस्ट में 185 लोगों का नाम है।

वहीं, लिस्ट के अनुसार कर्नाटक Karnataka में 94, गुजरात Gujarat में 86, तमिलनाडु में 79, तेलंगाना में 70, पश्चिम बंगाल में 38, हरियाणा में 29, उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में 25, राजस्थान में 16, केरल में 15, आंध्र प्रदेश में आठ, पंजाब में सात, मध्य प्रदेश में छह, झारखंड और बिहार Jharkhand and Bihar में चार-चार, छत्तीसगढ़ व ओडिसा में तीन-तीन, उत्तराखंड में दो जबकि चंडीगढ़ में एक अरबपति रहते हैं। हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट Rich List के अनुसार देश में सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र के मुंबई Mumbai शहर से आते हैं। इस शहर से लिस्ट में 283 लोगों को जगह दी गई है।