कैसे बनीं राउलिंग दुनिया की सबसे मशहूर लेखिका

Share Us

2512
कैसे बनीं राउलिंग दुनिया की सबसे मशहूर लेखिका
12 Nov 2021
8 min read

Blog Post

दुनिया की सबसे मशहूर ब्रिटिश लेखिका जे.के. राउलिंग एक लोकप्रिय हस्ती के रूप में दुनिया भर के लोगों के मस्तिष्क में छाई हुई हैं। इनके लिखने की कुशलता ने इन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है। लेकिन यह सफलता इन्हें रातों-रात नहीं मिल गई, बल्कि इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत शामिल है। अपने जीवन में उन्होंने कई दुखों का सामना किया और खुद को मजबूत किया। उनकी हैरी पॉटर नामक पुस्तक ने दुनिया के लोगों को अपना दीवाना बना दिया और दुनिया भर में यह सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ। उनकी इसी कामयाबी‌ ने उन्हें दुनिया की सबसे अमीर लेखिका बना दिया। 

दुनिया की सबसे मशहूर ब्रिटिश लेखिका जे.के. राउलिंग एक लोकप्रिय हस्ती के रूप में दुनिया भर के लोगों के मस्तिष्क में छाई हुई हैं। इनके लिखने की कुशलता ने इन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है। लेकिन यह सफलता इन्हें रातों-रात नहीं मिल गई, बल्कि इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत शामिल है। अपने जीवन में उन्होंने कई दुखों का सामना किया और खुद को मजबूत किया। उनकी हैरी पॉटर नामक पुस्तक ने दुनिया के लोगों को अपना दीवाना बना दिया और दुनिया भर में यह सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ। उनकी इसी कामयाबी‌ ने उन्हें दुनिया की सबसे अमीर लेखिका बना दिया। 

राउलिंग बनीं विश्व की मशहूर लेखिका 

लेखिका, जे.के राउलिंग को आज कौन नहीं जानता। दुनियाभर की सबसे मशहूर लेखकों में से एक, इनका नाम किसी के लिए भी अपरिचित नहीं है। जे.के राउलिंग जिनका वास्तविक नाम जोआन राउलिंग है, जो अपने "हैरी पॉटर" नामक पुस्तक की वजह से दुनियाभर में जानी जाती हैं। राउलिंग को फंतासी fantasy श्रृंखला लिखने के लिए जाना जाता है। अपने लेखन कुशलता के कारण इन्होंने अनेक पुरस्कारों को अपने नाम किया है। दुनिया की पहली अरबपति लेखिकाओं में इन्होंने अपना नाम शामिल किया है। इन्होंने ना सिर्फ लेखिका बल्कि फिल्म निर्माता के रूप में भी कार्य किए हैं। लेकिन जितना लगता है, क्या उनकी इस सफलता का सफ़र का इतना आसान था? बिल्कुल नहीं! 

राउलिंग की‌ सफलता की कहानी वास्तव में बहुत ही प्रेरणादाई है। असल में उनकी अपार सफलता के पीछे जीवन‌‌ के अनेक संघर्षों की कहानी जुड़ी हुई है। जीवन में अनेक मुसीबतों से जूझने के बाद भी उन्होंने अपना इतना बड़ा साम्राज्य स्थापित किया। 

संघर्ष से सफलता का सफ़र

वास्तव में, इंग्लैंड में जन्मी राउलिंग बचपन से ही एक लेखक बनना‌ चाहती थीं। उनकी लिखने की प्रतिभा उनके जानने वाले लोगों के लिए बिल्कुल अपरिचित थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई संघर्ष करने पड़े। अपनी ‌स्नातक की पढ़ाई पूरा करने के बाद वह पुर्तगाल में एक अंग्रेजी शिक्षिका के रूप में नियुक्त हुईं। वहीं उन्होंने एक पुर्तगाली पत्रकार जॉर्ज अरांटिस से शादी की।

एक बार मैनचेस्टर से लंदन की एक ट्रेन यात्रा में उनके दिमाग में हैरी पॉटर, रोनाल्ड वीस्ली और हर्मोइन ग्रेंजर के पात्र छाने लगे। उस दौरान राउलिंग में "हैरी पॉटर" की पूरी कास्ट‌ उनके मस्तिष्क में अपनी जगह बनाने लगी थी। अपने ‌पहले उपन्यास शुरू करने से‌ पहले उन्हें डर‌ था कि कहीं वह विफल ना हो जाएं। लेकिन ‌उन्होंने अपने सभी घबराहट से लड़ते हुए सफलता हासिल की।

25 साल की उम्र में राउलिंग ने अपनी मां को खो दिया, जिसने उन्हेें बिल्कुल तोड़ दिया था। ‌यही कारण है कि हैरी पॉटर ने भी कहानी में अपने माता-पिता को खो‌ दिया।  क्योंकि वास्तविक जीवन में राउलिंग ने भी अपनी मां को खोने का दर्द झेला‌ था। उनकी असफल शादी उनके दुख का दूसरा कारण बनी। राउलिंग ने अपनी बेटी जेसिका को जन्म दिया। एक तंग अपार्टमेंट में रहने वाली, दरिद्र और बिना किसी स्थायी काम के रहने वाली राउलिंग एक नवजात शिशु की अकेली माता-पिता बन गई थीं। इतने दुखों के बाद भी उन्होंने कभी अपने सपने को मरने नहीं दिया। अपनी पहली किताब को खत्म करने में उन्हें 5 साल लग गए। किताब को पूरा करने के बाद उन्हें उसे‌ प्रकाशित कराने के लिए काफी जूझना पड़ा। कई सर्वश्रेष्ठ प्रकाशकों ने उनकी पुस्तक को ठुकरा दिया। आखिरकार इतनी मेहनत के बाद लंदन के एक प्रकाशन गृह publishing house ब्लूम्सबरी bloomsbury ने उनकी पुस्तक को हरी झंडी दी। स्वीकृति के बाद, जैसे ही उनकी किताब "हैरी पॉटर" बाज़ारों में आई, वह एक बड़ी हिट बनकर लोगों के मस्तिष्क में अपनी जगह बनाने लगी। इसके बाद कई प्रकाशकों ने हैरी पॉटर के अधिकार प्राप्त किए, जिसने राउलिंग की पूरी ज़िंदगी को बदल कर रख दिया।

अभी तक दुनिया हैरी पॉटर की दीवानी हुई ही थी कि तब तक उसके तीसरे और चौथे एडिशन edition ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। तब से लेकर अब तक यह सात-पुस्तक श्रृंखला "हैरी पॉटर" की 450 मिलियन से भी अधिक कॉपी बिक चुकी है। इसके बाद फिल्म निर्देशकों ने हैरी पॉटर को फिल्माने का विचार बनाया जो काफी बड़ी हिट रही। ऐसा भी कहा जाता है कि वार्नर ब्रदर्स ने पहले दो उपन्यासों के लिए 1.5 मिलियन डॉलर में फिल्म के अधिकार खरीदे थे। 2011 में फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति का लगभग 1 बिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया था, इसने राउलिंग को दुनिया का सबसे धनी लेखक बना दिया। 

यह थी राउलिंग की सफलता की पूरी कहानी जिसने उनकी जिंदगी को किस तरह बदल‌ कर‌ रख दिया। दरिद्रता से दुनिया की सबसे अमीर लेखिका बनने वाली जे.के. राउलिंग लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जे.के. राउलिंग ने अपने किसी इंटरव्यू में कहा है कि - "किसी भी चीज़ में असफल हुए बिना जीना संभव ही नहीं है, मुश्किलों का सामना सभी को करना पड़ता है, लेकिन उससे जूझते हुए अपना रास्ता बनाना ही सफलता की ओर लेकर जाता है।"