Honda देगा कस्टमर्स को GST कटौती का पूरा फायदा

News Synopsis
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने घोषणा की है, कि वह अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ग्राहकों को जीएसटी रेट में हालिया कटौती का पूरा लाभ देगी। इसमें 350 सीसी तक के स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों शामिल होंगे। जीएसटी परिषद द्वारा दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के निर्णय के बाद HMSI के कस्टमर्स को अब मॉडल के आधार पर 18,800 रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में उल्लेखनीय बचत का लाभ मिलेगा।
HMSI के डायरेक्टर योगेश माथुर Yogesh Mathur ने कहा "हम भारत सरकार के हालिया जीएसटी सुधार का स्वागत करते हैं। यह रणनीतिक पहल न केवल पर्सनल मोबिलिटी में सुधार लाएगी, बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी। दोपहिया वाहनों और स्पेयर पार्ट्स पर जीएसटी में कमी एक समयोचित और दूरदर्शी कदम है, जो वाहनों को अधिक किफायती बनाएगा और ओवरआल इकोसिस्टम को मजबूत करेगा।"
एचएमएसआई अपने कस्टमर्स तक लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। त्योहारों के मौसम के नज़दीक आने के साथ यह कदम हमें शहरी और ग्रामीण दोनों ही बाज़ारों में व्यापक ऑडियंस तक पहुँचने में मदद करेगा। यह युक्तिकरण न केवल कस्टमर्स का समर्थन करता है, बल्कि डीलरों, सप्लायर्स और लोकल बिज़नेस पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए संपूर्ण वैल्यू चेन को भी मज़बूत करता है। साथ ही हम अपने पोर्टफोलियो में एक संतुलित कस्टमर-फोकस्ड एप्रोच सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिलों पर नए 40% जीएसटी स्लैब के प्रभाव का मूल्यांकन कर रहे हैं।
एचएमएसआई एडवांस्ड और विश्वसनीय मोबिलिटी समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है, और हम इंडस्ट्री और उसके कंस्यूमर्स के लिए सरकार के निरंतर समर्थन की तहे दिल से सराहना करते हैं।
एचएमएसआई जीएसटी रेट रिवीजन से होने वाले लाभों को उजागर करने के लिए समर्पित कस्टमर संपर्क प्रयासों में संलग्न होगा। एक्स-शोरूम दिल्ली मूल्य पर मॉडल-वार जीएसटी लाभ नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं। प्रत्येक मॉडल पर मूल्य में कमी की सटीक जानकारी के लिए कस्टमर्स अपने नज़दीकी ऑथराइज्ड होंडा डीलरशिप पर जा सकते हैं।
Model | Maximum GST Benefit (ex-showroom Delhi) |
Activa 110 | Up to Rs 7,874 |
Dio 110 | Up to Rs 7,157 |
Activa 125 | Up to Rs 8,259 |
Dio 125 | Up to Rs 8,042 |
Shine 100 | Up to Rs 5,672 |
Shine 100 DX | Up to Rs 6,256 |
Livo 110 | Up to Rs 7,165 |
Shine 125 | Up to Rs 7,443 |
SP125 | Up to Rs 8,447 |
CB125 Hornet | Up to Rs 9,229 |
Unicorn | Up to Rs 9,948 |
SP160 | Up to Rs 10,635 |
Hornet 2.0 | Up to Rs 13,026 |
NX200 | Up to Rs 13,978 |
CB350 H’ness | Up to Rs 18,598 |
CB350RS | Up to Rs 18,857 |
CB350 | Up to Rs 18,887 |