सरकार ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी

Share Us

51
सरकार ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी
16 Feb 2026
8 min read

News Synopsis

सरकार ने घोषणा की कि उसने 10,000 करोड़ रुपए के फंड ऑफ फंड्स को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य वेंचर कैपिटल जुटाना और डीप टेक, तकनीक आधारित इनोवेटिव मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप और प्राइमरी ग्रोथ फेज के वेंचर्स को समर्थन देना है, यह स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) योजना का दूसरा फेज था, पहला फेज 2016 में स्थापित किया गया था, एफओएफ 2.0 को स्टार्टअप में निवेश की गति को बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसका दायरा एफएफएस 1.0 से अधिक है, इसमें कहा गया है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए वेंचर कैपिटल जुटाने के उद्देश्य से 10,000 करोड़ रुपए के कुल फंड के साथ Startup India Fund of Funds 2.0 की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

क्या है, स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स?

कैबिनेट ने Startup India Fund of Funds Scheme की दूसरी किश्त को मंजूरी दी, इसमें कहा गया है, कि यह योजना लॉन्गटर्म घरेलू पूंजी जुटाकर, वेंचर कैपिटल इकोसिस्टम को मजबूत करके और देश भर में इनोवेटिव-बेस्ड उद्यमिता का समर्थन करके भारत की स्टार्टअप यात्रा के अगले फेज को गति देने के लिए बनाई गई है, 2016 में सरकार ने स्टार्टअप्स को प्रारंभिक पूंजी उपलब्ध कराने और उन्हें सोच-समझकर जोखिम उठाने में सक्षम बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स गठित किया, पहले चरण के सफल उपयोग के बाद 2025-26 के केंद्रीय बजट में 10,000 करोड़ रुपये के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई।

वर्तमान में लगभग 100 यूनिकॉर्न स्टार्टअप हैं, यूनिकॉर्न से तात्पर्य 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक मूल्य वाले स्टार्टअप से है, 2016 में स्टार्टअप इंडिया के शुभारंभ के बाद से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या लगभग 500 से बढ़कर वर्तमान में दो लाख से अधिक हो गई है, 2025 में 49,400 से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई, जो एक वर्ष में सबसे अधिक संख्या है।

क्यों शुरू की गई ये स्कीम

बयान में कहा गया है, कि Startup India Fund of Funds 2.0, फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप्स (एफएफएस 1.0) के मजबूत प्रदर्शन के बाद शुरू किया गया है, जिसे 2016 में फंडिंग की कमी को दूर करने और स्टार्टअप्स के लिए घरेलू वेंचर कैपिटल बाजार को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया था, इस फंड के एक हिस्से के तहत 10,000 करोड़ रुपये की पूरी धनराशि 145 वैकल्पिक निवेश फंडों (AIFs) को आवंटित की गई है, इन AIFs ने कृषि, एआई, रोबोटिक्स, ऑटोमोटिव, क्लीन टेक, उपभोक्ता वस्तुएं और सेवाएं, ई-कॉमर्स, शिक्षा, फिनटेक, खाद्य और पेय पदार्थ, स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश भर के 1,370 से अधिक स्टार्टअप में 25,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।

कैसे काम करेगी ये स्कीम?

इस फंड ने नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, निजी पूंजी जुटाने और भारत के वेंचर कैपिटल इकोसिस्टम की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां पहले फेज ने इकोसिस्टम का निर्माण किया, वहीं दूसरे फेज का उद्देश्य भारतीय इनोवेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना है, नए फंड में डीप टेक और टेक-बेस्ड इनोवेटिव मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट देने के लिए लक्षित, खंडित वित्तपोषण दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, यह उन हाई टेक सेक्टर्स में महत्वपूर्ण प्रगति को प्राथमिकता देगा जिनमें दीर्घकालिक पूंजी की आवश्यकता होती है, इसका मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक ग्रोथ फेज के फाउंडर्स को सशक्त बनाना भी होगा ताकि नए और इनोवेटिव विचारों के लिए एक सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके और धन की कमी के कारण होने वाली प्रारंभिक विफलताओं को कम किया जा सके।

देश के हर कोने में स्टार्टअप बूस्ट

इसके अलावा यह प्रमुख महानगरों से परे निवेश को प्रोत्साहित करेगा ताकि देश के हर कोने में इनोवेशन फले-फूले, बयान में कहा गया है, कि इसे हाई रिस्क वाली पूंजी की कमी को दूर करने और भारत के घरेलू वेंचर कैपिटल बेस, विशेष रूप से छोटे फंडों को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि घरेलू निवेश परिदृश्य को और बढ़ावा दिया जा सके, स्टार्टअप इंडिया FoF 2.0 में मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए एक अधिकार प्राप्त समिति होगी, हाल ही में सरकार ने संस्थाओं को स्टार्टअप के रूप में मान्यता देने के मानदंडों का विस्तार करते हुए कारोबार की सीमा को दोगुना करके 200 करोड़ रुपए कर दिया है।