Google Translate अब सपोर्ट करेगा 24 नई भाषाएं

Share Us

843
Google Translate अब सपोर्ट करेगा 24 नई भाषाएं
12 May 2022
6 min read

News Synopsis

दिग्गज कंपनी गूगल Google ने अपने Google Translate में 24 और नई भाषाओं New Languages को जोड़ा है। Google Translate अब 24 नई भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा, जो आमतौर पर अधिकांश टेक्नोलॉजी प्लेटफार्मों Technology Platforms द्वारा मुहैया नहीं कराई जाती है।

कंपनी ने बुधवार को अपने I/O 2022 कीनोट में ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि अब गूगल ट्रांसलेट के जरिए 24 नई भाषाओं में अनुवाद Translations किया जा सकता है। इनमें से कुछ भाषाएं भारत में भी बोली और लिखी Spoken and Written जाती हैं। 24 नई भाषाओं के साथ अब Google Translate में कुल 133 भाषाओं का सपोर्ट हो गया है। सर्च दिग्गज गूगल का दावा है कि नई जोड़ी गई भाषाओं को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 300 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक रूप Collectively से बोला जाता है।

इनमें से एक Mizo भाषा शामिल है, जो पूर्वोत्तर भारत में 3 लाख लोग बोलते है। साथ ही, लिंगाला का उपयोग मध्य अफ्रीका Central Africa में लगभग 45 मिलियन लोग करते हैं। इन नई 24 भाषाओं में संस्कृत और भोजपुरी Sanskrit and Bhojpuri भी शामिल हैं।

TWN In-Focus