Google Maps ने लांच किया यह फीचर

News Synopsis
Google Maps काफी फेमस ऐप है। इसका उपयोग नेविगेशन के लिए काफी ज्यादा किया जाता है। इसके जरिए आप रूट पता करने से लेकर ट्रैफिक तक का हाल जान सकते हैं। यह एप यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर Google Maps के लिए एक नया फीचर आया है। सबसे मजेदार बात यह है कि Google Maps के इस फीचर से आप पैसे भी बचा सकते हैं। आप इसके जरिए पता लगा सकते हैं आप को किस रूट पर कितना टोल Toll देना होगा।
आपको बता दें कि इस फीचर के बारे में कंपनी ने इस साल अप्रैल में घोषणा की थी। अब इसे भारत में भी लांच कर दिया गया है। इस बारे में कंपनी ने कहा है कि यह फीचर अमेरिका America भारत India जापान Japan और इंडोनेशिया Indonesia के लगभग 2000 टोल रोड के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को दूसरे देशों में भी जल्द उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर Google Maps ओपन करना होगा। इसके बाद आपको जिस शहर में जाना चाहते हैं उसे सर्च करके रूट सेलेक्ट कर लें। रूट सेलेक्ट Route Select करने के बाद आपको टॉप राइट में दिए गए थ्री-डॉट Three-Dot पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रूट ऑप्शन Route Option पर जाना होगा। जहां पर आप बिना टोल वाले रूट या कम टोल कीमत वाले रूट को चुन सकते हैं।