त्योहारों के सीजन में सस्ता होगा सोना, चांदी की क्या होगी कीमत? जानें

Share Us

369
त्योहारों के सीजन में सस्ता होगा सोना, चांदी की क्या होगी कीमत? जानें
15 Sep 2022
min read

News Synopsis

देश में सोने और चांदी Gold and Silver की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने और चांदी जैसी धातुओं में निवेश करने वालों के लिए यह सुनहरा मौका Golden Opportunity साबित हो सकता है। सोने की कीमतों में कमजोरी लगातार बनी हुई है। जानकारों की मानें तो सोने और चांदी की कीमतों Gold and Silver Prices में और गिरावट आ सकती है। सोने की कीमतों में 380 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। आईबीजेए के रेट्स के अनुसार सोने की कीमतें 50,296 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव भी 1,215 रुपये की गिरावट के साथ 56,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,095 रुपये पर रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,071 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29,423 रुपये रहा। ओरिडी ई मंडी Oridi E Mandi के सहायक जनरल मैनेजर Assistant General Manager (कॉमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी Tarun Tatsangi के मुताबिक वर्ष के अंत तक स्पॉट मार्केट में सोने का भाव लुढ़ककर 46,000 रुपए पर आ सकता है। उनके अनुसार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का कोई भी कारक इस ओर इशारा नहीं कर रहा कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतें 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे आने पर उसकी खरीदारी की जा सकती है। अगले चार महीनों के दौरान इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।