इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने की कीमत में 1088 रुपए की तेजी

Share Us

342
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने की कीमत में 1088 रुपए की तेजी
02 Jul 2022
min read

News Synopsis

देश में इंपोर्ट ड्यूटी Import Duty बढ़ते ही सोने में 1088 रुपए की तेजी देखने को मिली है। जबकि चांदी की कीमत Silver Price में 411 रुपए की गिरवाट दर्ज की गई है। सरकार की ओर से कीमती धातु सोने पर करीब 5 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है। एक जुलाई से सोना खरीदना महंगा Buying Gold Expensive हो गया है। 

सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दी है। सीधे-सीधे 5 फीसदी की ये बढ़ोतरी सोने के रेट में जबरदस्त तेजी लाने के लिए काफी बड़ी वजह है। सरकार के इस फैसले से सोने की कीमतों Gold Prices में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज HDFC Securities के मुताबिकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi में सोने का भाव 1088 रुपए बढ़कर 51458 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है।

इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 50370 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि, चांदी की कीमतों में गिरावट नजर आई है। शुक्रवार को चांदी का भाव अपने पिछले भाव 58570 प्रति किग्रा से 411 रुपए नीचे गिरकर 58159 रुपए हो गया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार International Markets में सोने के भाव में हल्की कमजोरी देखने को मिली है। वहां सोना  1794 अमेरिकी डॉलर US Dollar प्रति औंस जबकि चांदी 19.76 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।