ग्लोबल वार्मिंग- 1.5 डिग्री तक और गर्म हो जाएगी दुनिया!

Share Us

369
ग्लोबल वार्मिंग- 1.5 डिग्री तक और गर्म हो जाएगी दुनिया!
12 May 2022
6 min read

News Synopsis

ग्लोबल वार्मिंग global warming को लेकर संयुक्त राष्ट्र United Nations ने चेतावनी दी है। इस चेतावनी warnings में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बताया है कि ग्लोबल तापमान अगले पांच वर्षों में पूर्व-औद्योगिक स्तरों pre-industrial levels पर 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर सकता है।

इस सिलसिले में 2015 में पेरिस जलवायु समझौता Paris climate agreement हुआ था, जहां इसमें हिस्सा लेने वाले देशों ने ग्लोबल वार्मिंग को 1850 और 1900 के बीच के स्तर पर 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे और यदि संभव हो तो 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने पर सहमति जताई थी। अब, संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन world meteorological organisation (WMO) द्वारा जारी एक नए क्लाइमेट अपडेट new climate updates के मुताबिक, आने वाले पांच सालों में से कम से कम एक के लिए, 50-50 संभावना है कि वार्षिक औसत ग्लोबल टेंपरेचर global temperature पूर्व-औद्योगिक से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बढ़ जाएगा।

WMO ने इस बारे में बताया है कि 2022 और 2026 के बीच कम से कम एक वर्ष में रिकॉर्ड सबसे गर्म होने का 93 फीसदी अनुमान है, जिसके बाद वह संभावित साल 2016 को टॉप पोजीशन top position से दूसरे नंबर खिसका देगा।

TWN Exclusive