Gizmore ने मेक इन इंडिया गेमिंग स्मार्टवॉच की लांच, जानें फीचर्स

Share Us

423
Gizmore ने मेक इन इंडिया गेमिंग स्मार्टवॉच की लांच, जानें फीचर्स
07 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

घरेलू दिग्गज कंपनी Gizmore ने अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore GIZFIT Ultra को मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने दावा किया है कि Gizmore GIZFIT Ultra पहली मेक इन इंडिया गेमिंग स्मार्टवॉच Make in India Gaming Smartwatch है। Gizmore GIZFIT Ultra की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट Flipkart से होगी। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ 1.69 इंच की HD कर्व डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स मिलते हैं। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ AI वॉयस सर्च इनेबल ब्लूटूथ कॉलिंग AI Voice Search Enabled Bluetooth Calling की सुविधा मिलती है।

इसमें एलेक्सा और एपल सिरी Alexa and Apple Siri का भी सपोर्ट दिया गया है। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ वॉटर रेसिस्टेंट Water Resistant के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। Gizmore की इस वॉच के साथ मल्टी स्क्रीन का भी सपोर्ट है। इसमें कॉल स्विचिंग की भी सुविधा है यानी आप कॉल को वॉच से फोन और फोन से वॉच पर स्विच कर सकते हैं। GIZFIT Ultra को ग्रे, बरगंडी और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

वहीं कीमत की बात करें तो, Gizmore GIZFIT Ultra को फ्लिपकार्ट पर 7 अगस्त से चार दिन तक 1,799 रुपए में खरीदने का मौका मिलेगा और उसके बाद इसकी कीमत 2,699 रुपए हो जाएगी। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ कई सारे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें हार्ट रेट ट्रैकिंग से लेकर ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग तक शामिल हैं। इसमें कंपनी की तरफ से 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Gizmore की इस वॉच के साथ मल्टी स्क्रीन का भी सपोर्ट है। इसमें कॉल स्विचिंग की भी सुविधा है यानी आप कॉल को वॉच से फोन और फोन से वॉच पर स्विच कर सकते हैं।

TWN In-Focus