गौतम अडानी का दबदबा: फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग की रैंकिंग में नंबर दो पोजीशन पर पहुंचे

Share Us

529
गौतम अडानी का दबदबा: फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग की रैंकिंग में नंबर दो पोजीशन पर पहुंचे
21 Sep 2022
min read

News Synopsis

Gautam Adani Networth: अडानी ग्रुप Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी Chairman Gautam Adani ने दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट Billionaires List में दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स Bloomberg and Forbes दोनों की रैंकिंग में अब अडानी दूसरे पोजीशन पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स Bloomberg Billionaire Index के मुताबिक अडानी की संपत्ति में मंगलवार को 1.75 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, अब उनकी दौलत 150 अरब डॉलर हो गई है।

जबकि, फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट Forbes Real Time Billionaire List में अडानी की संपत्ति में मंगलवार को 2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और यहां उनकी संपत्ति 158.3 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, फोर्ब्स की इस लिस्ट में अंबानी आठवें और ब्लूबर्ग की लिस्ट में अंबानी 9वें स्थान पर हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर की रेस में गौतम अडानी अमेजन Amazon के सीईओ रह चुके जेफ बेजोस Jeff Bezos से आगे निकल चुके हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैकिंग में अब गौतम अडानी और जेफ बेजोस Jeff Bezos के बीच 5 अरब डॉलर का फासला है। वहीं 268 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। अगर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट की बात करें तो यहां जेफ बेजोस अडानी से काफी पीछे हैं।

यहां, बर्नार्ड अर्नाल्ट Bernard Arnault फिर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। अडानी की कुल संपत्ति 158.3 अरब डॉलर है।  जेफ बेजोस 145.6 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं।