दुनिया के शीर्ष अमीरों में 7वें स्थान पर लुढ़के गौतम अडाणी

News Synopsis
भारत के दिग्गज और दुनिया की टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल उद्योगपति गौतम अडाणी Gautam Adani की रैकिंग में गिरावट Drop in Ranking आ रही है। लंबे समय तक 5वें स्थान पर काबिज रहने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है।
अडाणी की नेटवर्थ Net Worth में गिरावट का असर ये हुआ है कि अब अडानी 7वें स्थान पर खिसक गए हैं। इसके अलावा उनकी दो कंपनियों Two Companies का मार्केट कैप Market Cap भी गिरकर एक लाख करोड़ रुपए से नीचे आ चुका है। इस साल कमाई के मामले में दुनिया के शीर्ष अमीरों को पीछे छोड़ने वाले भारतीय उद्योगपति Indian Industrialist गौतम अडानी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। कंपनी के शेयरों में बीते दिनों से लगे लोअर सर्किट Lower Circuit ने उनकी संपत्ति में कमी ला दी है।
शुक्रवार को गौतम अडाणी की नेटवर्थ में आई बड़ी गिरावट के चलते अब वह इस सूची में 7वें पायदान पर लुढ़क गए हैं। बिलेनियर इंडेक्स Billionaire Index के अनुसार, उनकी नेटवर्थ में बीते 24 घंटे में 5.84 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 102 अरब डॉलर रह गई है। उनकी जगह लैरी पेज Larry Page अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।