गौतम अडाणी ने गंवाए 50 हजार करोड़, छठे स्थान पर खिसके

Share Us

379
गौतम अडाणी ने गंवाए 50 हजार करोड़, छठे स्थान पर खिसके
12 May 2022
7 min read

News Synopsis

भारत और एशिया India and Asia के सबसे बड़े रईस गौतम अडाणी Gautam Adani की संपत्ति में एक ही दिन में करीब 50 हजार करोड़ की कमी आई है। सम्पत्ति में कमी आने से दुनिया के टॉप अरबपतियों Top Billionaires की लिस्ट में गौतम अडाणी 6ठे स्थान पर खिसक गए हैं।

बिलियनेयर्स इंडेक्स Billionaires Index के मुताबिक, अडानी समूह Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 108 अरब डॉलर रह गई है। बीते 24 घंटे में इनकी संपत्ति में 6.42 अरब डॉलर यानी करीब 49 हजार 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमी आई है। एशिया के सबसे बड़े रईस भारतीय उद्योगपति Indian Industrialists गौतम अडानी को इससे बड़ा झटका लगा है।

समूह की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर देखने को मिला है। इसके चलते अब वह दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर खिसक गए हैं। मंगलवार और बुधवार को शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्थ में आई इस बड़ी गिरावट heavy fall in stocks के कारण काफी समय से शीर्ष अरबपतियों की सूची में पांचवे पायदान पर काबिज अडानी खिसकर अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।