गौतम अडाणी हुए मुकेश अंबानी से डेढ़ गुना ज्यादा अमीर, जानें डिटेल्स

Share Us

457
गौतम अडाणी हुए मुकेश अंबानी से डेढ़ गुना ज्यादा अमीर, जानें डिटेल्स
23 Aug 2022
min read

News Synopsis

एशिया Asia के सबसे अमीर शख्स और कारोबारी गौतम अडाणी Gautam Adani लगातार अपने कारोबार का विस्तार करने में जुटे हैं। कारोबार को विस्तार expansion of business करने के साथ उनकी संपत्ति भी लगातार बढ़ती जा रही है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति gautam adani's assets बढ़कर 137  बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। दुनिया के अमीरों सूची में उनका चाैथा स्थान कायम है। गौर करने वाली बात ये है कि इसी साल फरवरी महीने में पहली बार मुकेश अंबानी Mukesh Ambani को दौलत के मामले में पछाड़कर गौतम अडाणी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

उसके बाद से अडाणी और अंबानी की संपत्ति का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में अंबानी की संपत्ति करीब 92.7 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर काबिज हैं। दुनिया में संपत्ति के मामले में गौतम अडाणी से आगे अब सिर्फ तीन लोग ही हैं। इन लोगों में पहला नाम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क Tesla CEO Elon Musk का आता है। मौजूदा समय में वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 260 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। दूसरा नाम अमेजन के संस्थाजक जेफ बेजोस का आता है और वे 162 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

इस लिस्ट में तीसरा नाम लग्जरी गुड़ बनाने वाली कंपनी एलएमवीच के मालिक बर्नाड अर्नाल्ट bernad arnault का है। वे 146 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। वर्ष 2022 में संपत्ति बढ़ने के मामले में गौतम अडाणी दुनिया के सभी बड़े कारोबारियों से आगे हैं। उनकी संपत्ति में इस साल 60 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अडाणी की संपत्ति में यह इजाफा उनके ग्रुप की कंपनियों के शेयरों shares of companies की कीमत बढ़ने के कारण हुई है।