गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने, इनको किया पीछे

Share Us

641
गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने, इनको किया पीछे
30 Aug 2022
min read

News Synopsis

भारत India के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी Gautam Adani दुनिया के तीसरे नंबर के सबसे रईस शख्स Richest person बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया रिकॉर्ड New record भी कायम कर दिया है। उन्होंने लुई वुइटन Louis Vuitton के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट Bernard Arnault को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले अडाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स Bloomberg Index के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। अडाणी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है। 

ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क Elon Musk की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस Jeff Bezos की 153 अरब डॉलर है। गौतम अडाणी अडाणी समूह के संस्थापक हैं। यह समूह देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर Port Operator है। यह देश का सबसे बड़ा कोयला कारोबारी भी है। समूह की कंपनी के पास देश के कई एयरपोर्ट के संचालन का काम भी है। अडाणी समूह Adani Group की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है।

गौतम अडाणी दुनिया के टॉप-10 रईसों की सूची में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अडाणी की नेटवर्थ Net worth में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अडाणी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।