टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन को ढाबे में 'खटिया' पर खाते थे खाना!, ऐसे थे साइरस मिस्त्री

Share Us

444
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन को ढाबे में 'खटिया' पर खाते थे खाना!, ऐसे थे साइरस मिस्त्री
05 Sep 2022
min read

News Synopsis

साइरस मिस्त्री Cyrus Mistry देश के दिग्गज औद्योगिक घराने 'टाटा ग्रुप' Tata Group के चेयरमैन Tata Group Chairman हुआ करते थे।  यह बात साल 2016 के मई के पहले पखवाड़े की है। वह काम के सिलसिले में सड़क मार्ग से कहीं जा रहे थे। इसी बीच उन्हें रासते में भूख का अहसास हुआ। वह एक रोड साइड ढाबे पर पड़ी 'खटिया' पर बैठ गए। वहीं उन्होंने अपना लंच मंगाया और आम आदमी की तरह खाने लगे। लंच पर उनका साथी था उनका ड्राइवर। पता नहीं कैसे उन पर फोटोग्राफर Phani Mahto की नजर पड़ गई। उन्होंने उनका एक फोटो क्लिक कर लिया और इसे 16 मई 2016 को ट्वीट कर दिया। तब दुनिया ने जाना कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन भी इस तरह से ढाबे पर खाना खा सकते हैं। ऐसे सरल थे साइरस मिस्त्री। 4 जुलाई 1968 को मुंबई में पैदा हुए थे साइरस मिस्त्री Cyrus Mistry। उन्हें मुंबई से असीम प्यार था।

यूं तो उनका शाही आशियाना नुमा बंगला लंदन London, दुबई Dubai, पुणे Pune, अलीबाग और माथेरान Alibaug & Matheran में भी था। लेकिन उन्हें प्यार तो था अपने मुंबई के Walkeshwar स्थित sea facing mansion से। उन्हें रेसिंग से भी प्यार था। वह अक्सर 200 एकड़ में फैले पुणे स्थित Manjri stud farm जाया करते थे। यह देश के पुराने स्टड फार्म में से एक है। यह पहले Sultan Chinoy का था। बाद में इसे ग्वालियर के महाराजा सिंधिया ने खरीद लिया। साइरस मिस्त्री को साल 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था और 2012 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन बन गए थे। साइरस मिस्त्री Cyrus Mistry का कारोबारी जगत में बड़ा नाम था। रतन टाटा Ratan Tata के उत्तराधिकारी के तौर पर चुने जाने के पहले वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री Shapoorji Pallonji Mistry कंपनी से जुड़े थे।

शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी ने मध्य एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन के अलावा पावर प्लांट और फैक्टरी बनाने के बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट पूरे किए। वह टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे और टाटा समूह के इतिहास में दूसरी बार किसी गैर-टाटा सरनेम वाले व्यक्ति को कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था।