जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

News Synopsis
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे Former Prime Minister of Japan Shinzo Abe का आज निधन हो गया। आपको बता दें कि आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक Great Global Politician, Administrator थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
आपको बता दें कि शिंजो आबे अल्सरेटिव कोलाइटिस Ulcerative Colitis से भी पीड़ित थे, जिसके कारण उनके लिए कामकाज कठिन हो रहा था। इस वजह से अपने कार्यकाल में सेहत में गड़बड़ी के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले साल 2007 में भी वह इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए करीब एक साल तक सत्ता से बाहर रहे।