EVTRIC मोटर्स की नई उपलब्धि, 100 डीलरशिप तक पहुंची

News Synopsis
भारत India में इलेक्ट्रिक वाहनों Electric Vehicles की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी EVTRIC Motors तेजी से अपनी पहुंच बढ़ा रही है। इसकी सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी ने पिछले छह महीनों में देश भर में 100 से ज्यादा डीलरशिप Dealership खोल ली हैं।
कंपनी की 2022 के अंत तक अपने डीलरशिप नेटवर्क Dealership Network को 110 से 350 तक विस्तारित करने का प्लान है। दूसरे चरण में पूर्वी भारत और दक्षिण भारतीय राज्यों India and South Indian States के माध्यम से और अधिक विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वर्तमान समय में EVTRIC स्कूटर राजस्थान Rajasthan, पंजाब Punjab, उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh, महाराष्ट्र Maharashtra, गुजरात Gujarat, कर्नाटक, तेलंगाना Telangana, केरल Kerala, पश्चिम बंगाल और बिहार West Bengal and Bihar जैसे राज्यों में उपलब्ध हैं। इनमें से महाराष्ट्र और कर्नाटक Karnataka दो ऐसे राज्य हैं जो EVTRIC मोटर्स की अधिकतम बिक्री और उनकी सफलता की कहानी में योगदान दे रहे हैं।