News In Brief World News
News In Brief World News

Elon Musk और Jeff Bezos ने पिछले 6 महीने में खोए 60 अरब डॉलर, जानिए और अमीरों का हाल

Share Us

276
Elon Musk और Jeff Bezos ने पिछले 6 महीने में खोए 60 अरब डॉलर, जानिए और अमीरों का हाल
03 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

टेस्ला के फाउंडर Tesla founder और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क Elon Musk की प्रॉपर्टी इस साल अब तक करीब 62 अरब डॉलर कम हो चुकी है। वहीं एमेजॉन के मुखिया Amazon chief जेफ बेजोस Jeff Bezos की संपत्ति में करीब 63 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इसी दिशा में फेसबुक के को-फाउंडर Facebook co-founder मार्क जुकरबर्ग Mark Zuckerberg की प्रॉपर्टी तो इस दौरान करीब आधी हो गई है। 1 जुलाई को जारी ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स Bloomberg Billionaires Index से यह जानकारी मिली है। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार 1 जुलाई को मस्क की कुल संपत्ति 208 अरब डॉलर थी और इस साल की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में 61.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वहीं बेजोस की संपत्ति 1 जुलाई की शाम में 130 अरब डॉलर थी और इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें 62.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है। प्रॉपर्टी में गिरावट का सबसे ज्यादा नुकसान जुकरबर्ग को उठाना पड़ा है और वह दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची  से भी बाहर हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति इस समय 60 अरब डॉलर है और वह विश्व के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल 65 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस सूची में सबसे मजेदार बात यह है कि दुनिया के टॉप-10 अमीरों में सिर्फ दो ही अरबपति ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है और वे दोनों भारतीय Indian हैं। ये दोनों अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी Gautam Adani and Mukesh Ambani हैं।