पृथ्वी दिखती है मंगल ग्रह से ऐसी, नासा ने जारी की तस्वीर

News Synopsis
मनुष्य के मन में अंतरिक्ष Space को लेकर कई सवाल उठते होंगे। इन्ही सब सवालों का जवाब एक-एक करके वैज्ञानिक Scientist देते आ रहे हैं। इंसान यह भी सोचता होगा कि अंतरिक्ष से पृथ्वी और चंद्रमा Earth and Moon कैसे दिखाई पड़ते होंगे, तो इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। नासा ने एक तस्वीर में मंगल ग्रह Mars से पृथ्वी और चंद्रमा का नाज़ारा दिखाया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी US space agency NASA ने अक्सर खूबसूरत और हैरान करने वाली तस्वीरों को साझा किया है। NASA ने अपने मार्स रिकोनिसेंस ऑर्बिटर mars reconnaissance orbit पर हाई रेजोल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट high resolution imaging science experiment (HiRISE) कैमरे से ली गई पृथ्वी और चंद्रमा की एक तस्वीर साझा की है।
इसमें आप यह अनुभव कर सकते हैं कि मंगल ग्रह से हमारी पृथ्वी और चंद्रमा कैसे दिखाई देते हैं। NASA ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है। पोस्ट में नासा ने लिखा, "मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर ने पृथ्वी और चंद्रमा की इस झलक को कैद किया है। हमारे सात में से प्रत्येक रोबोट अब मंगल ग्रह पर काम कर रहे हैं, वास्तव में एक है, जो हमारी आंखों के रूप में कार्य करते हैं क्योंकि वे लाल ग्रह का पता लगाते हैं - हमारे नीले ग्रह के लिए हमारी समझ और प्रशंसा को गहरा करते हैं।"