अडाणी ग्रुप पर कर्ज काफी ज्यादा, कंपनियों पर डिफॉल्ट का खतरा

Share Us

528
अडाणी ग्रुप पर कर्ज काफी ज्यादा, कंपनियों पर डिफॉल्ट का खतरा
24 Aug 2022
min read

News Synopsis

एशिया और भारत Asia and India के सबसे बड़े रईसी गौतम अडाणी Gautam Adani का अडाणी ग्रुप Adani Group बंदरगाह से लेकर सीमेंट समेत विभिन्न कारोबार से जुड़ा हुआ है। खबरों के मुताबिक अडाणी समूह ने काफी ज्यादा कर्ज High Debt ले रखा है। इसका इस्तेमाल मौजूदा व नए कारोबार में आक्रामक तरीके से निवेश करने के लिए किया जा रहा है। फिच समूह Fitch Group की इकाई क्रेडिटसाइट्स Creditsites ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में जानकारी देते हुए कहा है, हालात बिगड़ने पर अधिक महत्वाकांक्षी ऋण-वित्त पोषित विकास योजनाएं ambitious debt-funded growth plans बड़े कर्ज जाल में बदल सकती हैं। ऐसे में संभव है कि समूह की एक या अधिक कंपनियां डिफॉल्ट companies default कर सकती हैं।

अडाणी समूह की सात कंपनियां शेयर बाजार  stock markets में सूचीबद्ध हैं। इनमें छह कंपनियों पर 2021-22 अंत तक 2.3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। नकदी को निकालने के बाद शुद्ध कर्ज 1.73 लाख करोड़ है। इन कंपनियों पर अमेरिकी डॉलर बॉन्ड US dollar bonds को लेकर बकाया भी है। रिपोर्ट में कहा गया है, समूह के आक्रामक विस्तार से कर्ज एवं नकदी प्रवाह पर दबाव पड़ने के साथ जोखिम भी बढ़ा है। यह समूह के लिए चिंताजनक है। टाटा समूह Tata Group के बाद अडाणी देश का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग समूह है। कुल बाजार पूंजीकरण सोमवार तक 19.74 लाख करोड़ रुपये था। तीसरे सबसे बड़े उद्योग समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज  Reliance Industries की बाजार पूंजी 17.94 लाख करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडाणी समूह की कंपनियों में प्रवर्तक इक्विटी पूंजी promoter equity capital डाले जाने का पक्का साक्ष्य है, लेकिन समूह में पर्यावरणीय environmental, सामाजिक और संचालन Social and Operations (ईएसजी) के स्तर पर कुछ जोखिम भी है। इसमें बताया गया है कि समूह के पास अडाणी इंटरप्राइजेज Adani Enterprises के जरिये कंपनियों के संचालन का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था Indian Economy के बेहतर तरीके से कामकाज से संबंधित बुनियादी ढांचा का एक पोर्टफोलियो भी मौजूद है।