एलन मस्क का डेली रूटीन

Share Us

1150
एलन मस्क का डेली रूटीन
29 Oct 2021
3 min read

News Synopsis

किसी भी व्यक्ति का डेली रूटीन यह बता देता है कि वह कितना सक्सेसफुल है और वो ज़िन्दगी में कितना आगे जाएगा। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ एलन मस्क, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अपने डेली रूटीन के बारे में मस्क बताते हैं कि उनके दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे से होती है। शावर लेने के बाद वह दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं। जल्दी में होने की वजह से अक्सर वह ब्रेकफास्ट नहीं कर पाते हैं। मस्क बताते हैं कि वह एक हफ्ते में करीब 80 से 100 घंटे काम करते हैं। स्पेसएक्स में उनका समय डिजाइन वर्क में जाता है। उनका मेन फोकस स्किलसेट डिजाइन और इंजीनियरिंग पर होता है। दोपहर की मीटिंग के बाद मस्क लंच करना पसंद करते हैं। बिजी होने के कारण मस्क फोन और मेल को अटेंड करना पसंद नहीं करते हैं। करीब10 बजे घर लौटने के बाद वह डिनर करते हैं। डिनर के बाद वे पढ़ते हैं और कुछ देर के लिए कोई एनिमेटेड मूवी देखते हैं।1 बजे के करीब वो सोते हैं। उनका कहना है कि जब वो कम नींद लेते हैं तो इसका असर उनकी परफॉर्मेंस पर होता है।