News In Brief Agriculture
News In Brief Agriculture

करें इन फूलों की खेती, आप हो सकते हैं मालामाल

Share Us

592
करें इन फूलों की खेती, आप हो सकते हैं मालामाल
21 Feb 2022
7 min read

News Synopsis

आज कल के दौर में कृषि क्षेत्र Agriculture sector से भी लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। सही तरीके से कृषि क्षेत्र में निवेश और मेहनत investment and labor से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आज हम बात करेंगे ऐसे फूल की खेती flower farming के बारे में जो मालामाल कर सकता है। हम बात कर रहे हैं रजनीगंधा के फूलों की खेती Tuberose flower farming की। वैसे भी सुगंधित पुष्पों fragrant flowers में रजनीगंधा का अपना एक अलग ही स्थान है। रजनीगंधा के फूल लंबे समय तक सुगंधित और ताजा fragrant and fresh बने रहते हैं। इसलिए इनकी मांग बाजार में काफी है। रजनीगंधा की उत्पत्ति मैक्सिको Mexico में हुई थी। यह फूल एमरिलिडिएसी  amaryllidiaceae  कुल का पौधा है। भारत में इसकी खेती पश्चिम बंगाल West bengal, कर्नाटक Karnataka, तामिलनाडु Tamilnadu, महाराष्ट्र Maharashtra, उत्तर प्रदेश Uttar pradesh सहित कई राज्यों में होती है। कई देशों जैसे- फ्रांस France, इटली Italy, दक्षिणी अफ्रीका Southern africa, अमेरिका America आदि में भी इस फूल खेती की जाती है। भारत में रजनीगंधा के फूलों की खेती करीब 20 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में  की जा रही है। अगर आप एक एकड़ में रजनीगंधा के फूल की खेती करते हैं तो रजनीगंधा के फूल की करीब 1 लाख स्टिक मिलते हैं। इन्हें आप आस-पास की फूल मंडियों में बेच सकते हैं।