News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

Share Us

752
कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
18 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

सोमवार को तेल Oil की कीमतों में तेजी आई है। तो वहीं 0030 GMT पर ब्रेंट फ्यूचर्स Brent Futures 1.50 डॉलर Doller या 1.3 प्रतिशत  बढ़कर 113.20 डॉलर प्रति बैरल Barrels था। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स US West Texas Intermediate Futures 98 सेंट या 0.9% बढ़कर 107.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया। ईस्टर Easter की छुट्टियों से पहले दोनों अनुबंधों ने गुरुवार को 2.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की थी। दूसरी ओर विश्वस्तर Globally पर यूक्रेन Ukraine में बढ़ते संकट के साथ पश्चिम देशों West Countries  द्वारा तेल के टॉप निर्यातक रूस Top Exporters Russia पर भारी प्रतिबंधों की संभावना बढ़ गई है, जिससे तेल की वैश्विक आपूर्ति में खलल पड़ने की संभावना बढ़ गयी है और इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर दिख रहा है।

यूरोपीय संघ EU की सरकारों ने पिछले हफ्ते कहा था कि रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावों का मसौदा तैयार Draft of Proposals किया जा रहा है। जिससे की रूस पर प्रतिबन्ध लगाया जा सके। इसके बाद भी रूस ने युद्ध रोकने का कोई संकेत नहीं दिया है।  इंटरफैक्स समाचार एजेंसी Interfax News Agency  ने कहा कि अप्रैल में भी रूसी तेल उत्पादन में गिरावट जारी है। इसमें आधे मार्च महीने से 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी International Energy Agency  ने चेतावनी दी थी कि प्रतिबंधों के कारण या खरीदारों की मर्ज़ी से रूसी कार्गो Cargo से दूर होने की वजह से मई के बाद लगभग 30 लाख बैरल प्रति दिन रूसी तेल बाजार में कम हो सकता है।