कच्चा तेल 10 साल में 121.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

Share Us

308
कच्चा तेल 10 साल में 121.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
11 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

कच्चे तेल Crude Oil की कीमतों में तेजी लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी कीमत बढ़कर 10 साल के उच्च स्तर High Level पर पहुंच गई है। इसके बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम Petrol-Diesel Prices स्थिर बने हुए हैं। पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषक प्रकोष्ठ Petroleum Planning & Analyst Cell के मुताबिक, भारत की ओर से खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की कीमतें 9 जून को बढ़कर 121.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गईं।

यह फरवरी और मार्च, 2021 के बाद एक दशक का उच्चतम स्तर है। रूस-यूक्रेन युद्ध Russia-Ukraine War के तुरंत बाद भारतीय मानक Indian Standard कच्चा तेल 25 फरवरी, 2022 से 29 मार्च के बीच औसतन 111.86 डॉलर प्रति बैरल रहा। उधर, अमेरिका America जैसे प्रमुख ग्राहकों की मजबूत मांग के कारण वैश्विक बाजार Global Market में कच्चा तेल बृहस्पतिवार को 13 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

ग्लोबल मार्केट में अगस्त के लिए ब्रेंट क्रूड Brent Crude का वायदा भाव 0.81 डॉलर घटकर 122.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। अमेरिकी मानक कच्चा तेल का भाव जुलाई के लिए 0.79 डॉलर घटकर 120.72 डॉलर रहा। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी देश में खुदरा कीमतें स्थिर हैं।

इंडियन ऑयल Indian Oil, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम Bharat Petroleum and Hindustan Petroleum नवंबर, 2021 से पेट्रोल पंपों Petrol Pumps पर बिकने वाले ईंधन के दाम लागत से कम रखे हुए हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत अपनी कुल जरूरतों का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है।