कच्चे तेल की कीमतों में देखने को मिली गिरावट

News Synopsis
ग्लोबल कंडीशन Global Condition में सुधार के चलते कच्चे तेल Crude Oil की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ईरान न्यूक्लीयर डील Iran Nuclear Deal पर बात बनने की उम्मीद और US के SPR से क्रूड जारी करने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। जबकि, सोने और चांदी Gold & Silver में एक दायरे में कारोबार किया जा रहा है। वहीं, LME पर निकेल Nickel की कीमत एक दिन में करीब 5 फीसदी लुढ़क गई है। अगर कच्चे तेल की बात की जाए तो कच्चे तेल का भाव 120 डॉलर से नीचे आ गया है। ब्रेंट 119 डॉलर के ऊपर खुला था और फिलहाल यह 117 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। इस दौरान ब्रंट का भाव अब तक करीब 2.75 फीसदी गिर चुका है। West Texas Intermediate (WTI) के दाम 115 डॉलर के नीचे आया है। वहीं WTI का भाव अब तक करीब 3.50 फीसदी लुढ़का है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर कच्चे तेल का भाव करीब 2 फीसदी की कमी आई है। LME पर निकेल, एल्युमीनियम, कॉपर Nickel, Aluminum, Copper के दाम गिरे है। एल्युमीनियम का भाव $3610 के नीचे लुढ़का है। निकेल का भाव $35500 के नीचे लुढ़का है। कॉपर का भाव भी $10300 के नीचे आया है। निकेल का भाव सिर्फ 1 दिन में करीब 5% गिरा है। कॉपर का भाव करीब 1.25% लुढ़का है।