क्रूड में गिरावट, 100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल

News Synopsis
यूक्रेन संकट Ukraine and Crisis से हाल के दिनों में कच्चे तेल Crude Oil की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखने को मिली थी। अब इस वक्त सप्लाई Supply बढ़ने की उम्मीद से क्रूड में गिरावट का दौर जारी है। ब्रेंट 100 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा हैं। जबकि सोने-चांदी Gold & Silver में भी थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं बेस मेटल्स Base Metals में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के नीचे आ गई है। ब्रेंट की कीमत Brent Price भी 100 डॉलर के नीचे लुढ़क गई थी। इस हफ्ते में अब तक ब्रेंट 4 फीसदी से ज्यादा गिरा है। West Texas Intermediate (WTI) का भाव भी $96 के नीचे लुढ़का है। WTI में कारोबार लगातार दूसरे दिन $100 के नीचे कारोबार कर रहा है। ब्रेंट, WTI का भाव लगातार चौथे दिन गिरा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारणों को देखें तो ,सप्लाई बढ़ने की संभावना से ब्रेंट में कमजोरी बढ़ी है। IEA देश SPR से क्रूड जारी करेंगे। अगले 6 महीने में 24 करोड़ बैरल क्रूड जारी होगा।