NPA घटने से एसबीआई को 9114 करोड़ का प्रॉफिट 

Share Us

582
NPA घटने से एसबीआई को 9114 करोड़ का प्रॉफिट 
16 May 2022
6 min read

News Synopsis

Non Performing Asset कम होने से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया State Bank Of India  को करीब 9114 करोड़ का लाभ हुआ है। एसबीआई SBI का चौथी तिमाही Fourth Quarter में सकल एनपीए Gross NPA 4.98 फीसदी से घटकर 3.97 फीसदी रह गया है। वहीं एसबीआई के शुद्ध एनपीए Net NPA की बात करें तो ये1.5 फीसदी से घटकर 1.02 फीसदी रहा है। बैंक ने 7.10  रुपए प्रति शेयर का लाभांश Dividend घोषित किया है।

बैंक के फंसे हुए कर्ज में आई गिरावट Declination in Debt से एसबीआई का चौथी तिमाही में मुनाफा 41 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 9,114 करोड़ पहुंच गया है। जबकि एक साल पहले एसबीआई को 6,451 करोड़ का लाभ हुआ था। समेकित आधार पर बैंक का लाभ 9,549 करोड़ रुपए रहा है।

इसी क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा Bank of Baroda को मार्च तिमाही में 1,779 करोड़ का लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि में लाभ 1,047 करोड़ रुपए था। पूरे साल के दौरान बैंक का कुल लाभ बढ़कर 7,272 करोड़ पहुंच गया।