टाटा पंच का क्रेज, लोगों के बीच जबरदस्त डिमांड

News Synopsis
भारतीय दिग्गज टाटा ग्रुप Tata Group की टाटा मोटर्स Tata Motors ने इस साल जनवरी में अब तक के सबसे अच्छे सेल्स फिगर Sales Figures दर्ज किए हैं। कंपनी ने बीते महीने यानी जनवरी 2022 में पैसेंजर व्हीकल्स Passenger Vehicles की बिक्री में 50 फीसदी तक की ग्रोथ दर्ज की है। टाटा मोटर्स ने जनवरी 2022 में कुल 40,777 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल्स सेल किए हैं। जबकि टॉप 10 लिस्ट में कंपनी की 2 गाड़ियां टाटा नेक्सॉन और टाटा पंच Tata Nexon and Tata Punch भी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। टाटा पंच का भारतीय कार बाजार Indian Car Market में काफी क्रेज है और इसकी मांग में इजाफा हुआ है। इस कार को लॉन्च हुए अभी सिर्फ 5 महीने ही हुए हैं लेकिन कम वक्त में ही कंपनी की यह कार ग्राहकों Customers के दिल में जगह बनाने में सफल रही है। इस कार की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स Units की बिक्री जनवरी 2022 में हुई है।