Crayon Motors ने लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Envy किया लांच

Share Us

480
Crayon Motors ने लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Envy किया लांच
28 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

पेट्रोल और डीजल Petrol & Diesel की कीमतें अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने लगी हैं। इसका फायदा इलेक्ट्रिक वाहन Electric Vehicles बनाने वाली कंपियों को मिल रहा है, साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में तेजी बढ़ती जा रही है। कंपनियां भी मौके को भुनाने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रक वाहन भारतीय बाजार Indian Market में पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी Crayon Motors ने  Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 250W BLDC मोटर  250W BLDC Motor के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड 25 kmph पर सीमित रखी गई है। Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिंगल चार्ज Single Charge पर 160 km तक चला सकते हैं। इस लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Envy Low-Speed ​​Electric Scooter Envy को चलाने के लिए यूजर को ड्राइविंग लाइसेंस Driving License की जरूरत नहीं पड़ेगी। Crayon Motors के 2022 Envy लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 64,000 रुपए रखी है। Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 कलर ऑप्शन Color Options में पेश किया गया है, जिसमें व्हाइट White, ब्लैक Black, ब्लू और सिल्वर Blue & Silver कलर शामिल हैं।