निशानेबाज़ी में देश ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

Share Us

1101
निशानेबाज़ी में देश ने जीता स्वर्ण और रजत पदक
04 Sep 2021
4 min read

News Synopsis

पैरा ओलंपिक्स में भारत ने फिर अपना परचम लहराया। भारत ने निशानेबाज़ी में एक साथ स्वर्ण और रजत पदक जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। देश को यह उपलब्धि दिलाने वाले मनीष ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया तो, सिंहराज ने रजत पदक से भारत का नाम ऊँचा किया। टोक्यो पैरा ओलंपिक्स 2021 में भारत अब तक कई मैडल जीत चुका है। पैरा ओलंपिक्स के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि देश के खाते में इतने पदक आ रहे हैं। पैरा ओलंपिक खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन ने देश का मनोबल बढ़ाया है। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से टोक्यो में चल रहे पैरा ओलंपिक्स में आगे और भी पदक आने की उम्मीद है।