अब रेफ्रिजरेटर के आयात पर भी बैन लगाने पर विचार

Share Us

418
अब रेफ्रिजरेटर के आयात पर भी बैन लगाने पर विचार
11 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

सरकार टीवी और एसी TV & AC के बाद अब रेफ्रिजरेटर के आयात Import of Refrigerators पर भी रोकने पर विचार कर रही है। सरकार के इस कदम का मकसद देश में फ्रिज के निर्माण Refrigerator Manufacturing को बढ़ावा देना है। देश में फ्रिज का मार्केट पांच अरब डॉलर का है। लेकिन, सैमसंग Samsung और एलजी LG जैसी विदेशी कंपनियां Foreign Companies बड़ी संख्या में रेफ्रिजरेटर का आयात करती हैं।

जानकारों के मुताबिक सरकार फ्रिज का आयात करने के लिए लाइसेंस Licenses लेना जरुरी कर सकती है। फिलहाल कंपनियां फ्री-इंपोर्ट व्यवस्था Free Import Regime के तहत रेफ्रिजरेटर आयात करती हैं। लेकिन सरकार अब इस व्यवस्था को बदलने पर विचार कर रही है। जल्द ही इस को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

अगर सरकार ने ये फैसला लिया तो, इससे टाटा ग्रुप Tata Group और गोदरेज Godrej जैसी घरेलू कंपनियों Domestic Companies को फायदा हो सकता है। सूत्रों की माने तो घरेलू रेफ्रिजरेटर इंडस्ट्री ने देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार से इसके आयात पर बैन लगाने का आग्रह किया है।

अगर रेफ्रिजरेटर को प्रतिबंधित लिस्ट Restricted List में डाल दिया जाता है, तो आयातकों को इसके आयात के लिए सरकार से अनुमति या लाइसेंस Permission or License प्राप्त करना होगा।