हॉकी कोच पंडित राम अवतार मिश्रा के निधन पर शोकसभा

Share Us

1304
हॉकी कोच पंडित राम अवतार मिश्रा के निधन पर शोकसभा
01 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh हॉकी Hockey के महानायक और कोच Legend and Coach पंडित राम अवतार मिश्रा Pandit Ram Avtar Mishra का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। केजीएमयू KGMU में इलाज के दौरान पंडित राम अवतार मिश्रा का निधन हुआ। दर्जनों इंटरनेशनल प्लेयर्स International players तैयार करने वाले पंडित राम अवतार मिश्रा को भले ही कोई बड़ा अवार्ड ना मिल पाया हो, लेकिन उन्हें भारतीय खिलाड़ी Indian players हमेशा एक द्रोणाचार्य के रूप में जानते थे। उनके तैयार किए गए खिलाड़ियों में ओलंपियन एमपी सिंह Olympian MP Singh, जगबीर सिंह  Jagbir Singh, डॉ आरपी सिंह Dr. RP Singh, रजनीश मिश्र  Rajneesh Mishra, प्रवीण कुमार Praveen Kumar, राकेश टंडन Rakesh Tandon जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। उनके निधन पर मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम Mohd. Shahid Hockey Stadium में शोक सभा आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके शिष्य रहे पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ यादें शेयर कीं।  इसमें सैयद अली Syed Ali, सुजीत कुमार Sujit Kumar, मुकुल लाल Mukul Lal, खुर्शीद अहमद Khurshid Ahmed, इमरानुल हक Imranul Haque समेत अन्य लोग मौजूद रहे। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रजनीश मिश्र की पंडित राम अवतार मिश्र ने जिंदगी ही बदल दी। पंडित मिश्र के निधन पर उन्हें याद करते हुए रजनीश मिश्रा Rajneesh Mishra ने बताया कि, जब वह गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज Guru Gobind Singh Sports College में ट्रेनी में थे। एक दिन वह कॉलेज से बंक मारकर निराला नगर Nirala Nagar स्थित आईटी कॉलेज के पास घूमते हुए कोच पंडित मिश्र ने उनको देख लिया, फिर क्या हॉस्टल Hostel पहुंचने पर उन्होंने जो उनको डांट लगाई और एक थप्पड़ भी जड़ा। जिसके बाद बाद उन्होंने काफी प्यार से समझाया कि यह उम्र अभी हॉकी पर पूरा फोकस करने की है। इस दौरान अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी यादें साझा कीं।