News In Brief Auto
News In Brief Auto

टाटा नेक्सन ईवी मैक्स के दाम कंपनी ने बढ़ाए, जानिए कीमत

Share Us

563
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स के दाम कंपनी ने बढ़ाए, जानिए कीमत
15 Jul 2022
min read

News Synopsis

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स Tata Motors ने अभी जल्दी ही भारत में नई Nexon EV Max को लांच किया है। जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह Nexon EV के स्टैंडर्ड मॉडल Standard Model की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा ड्राइविंग रेंज Driving Range देती है। अब कंपनी ने इसके आधिकारिक लॉन्च Official Launch के दो महीने के भीतर ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतों में इजाफा Price Hiked कर दिया है।

टाटा नेक्सन ईवी मैक्स Tata Nexon EV Max की कीमतों में सभी वैरिएंट के लिए 60,000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत अब 18.34 लाख रुपए से लेकर 19.84 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने स्टैंडर्ड Tata Nexon EV की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है। साथ ही कुछ नए फीचर्स के साथ, इसे अब Nexon EV Prime नाम दिया गया है।

Tata Nexon EV Prime में 30.2kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक Battery Pack मिलता है जबकि Nexon EV Max में 40.5kWh की बड़ी यूनिट है। वे क्रमशः 127 bhp का पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क Peak Torque और 141 bhp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं।

नेक्सन ईवी प्राइम में प्रति चार्ज 312 किमी की रेंज देने का दावा किया गया है। जबकि कंपनी की ओर से मैक्स वर्जन Max Version में 437 किमी रेंज प्रति चार्ज का दावा किया गया है।