कंपनियां जुलाई-सितंबर में देंगी 8 साल में सबसे ज्यादा नौकरियां

Share Us

292
कंपनियां जुलाई-सितंबर में देंगी 8 साल में सबसे ज्यादा नौकरियां
15 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

देश में कंपनियां जुलाई-सितंबर July-September में 8 साल में सबसे ज्यादा नौकरियां दे सकती हैं। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार Improvement in economy बनाए रखने के लिए नौकरियों Jobs में भर्तियां तेज की जाएंगी। जबकि साल की समान तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में भर्ती सेंटिमेंट में 46 फीसदी अंकों का सुधार देखा गया है।

देश में जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के बेरोजगार युवाओं Unemployed youth को जमकर नौकरियां मिलेंगी। पिछले 8 वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा रोजगार लोगों को मिल सकते हैं। एक सर्वे में कहा गया है कि सुधार प्रक्रिया में आ रही तेजी और अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर Growth rate of economy को बनाए रखने के लिए 63 फीसदी कंपनियों को अतिरिक्त लोगों की जरूरत होगी।

जिससे कंपनियां तेजी से भर्ती करेंगी। जबकि, इस दौरान तकरीबन 12 फीसदी कंपनियां लोगों की छंटनी Layoffs भी कर सकती हैं। जबकि, 24 फीसदी कंपनियों में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। यानी न तो वे कर्मचारियों को निकालेंगी और न ही नए लोगों की भर्ती करेंगी।

मैनपावर ग्रुप इंप्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे ManpowerGroup Employment Outlook Survey के मुताबिक, तीसरी तिमाही में शुद्ध रोजगार  Net Employment का परिदृश्य 51 फीसदी रह सकता है, जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा है।