देश भर में अप्रैल में 15900 कंपनियां हुईं रजिस्टर

Share Us

333
देश भर में अप्रैल में 15900 कंपनियां हुईं रजिस्टर
18 May 2022
6 min read

News Synopsis

आधिकारिक आंकड़ों official data के अनुसार अप्रैल April के महीने में भारत में करीब 15,905 कंपनियां पंजीकृत companies registered कराई गई हैं। जबकि देश में पिछले महीने के अंत तक कुल 14,51,401 कंपनियां सक्रिय थीं। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय Ministry of Corporate Affairs द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों से पता चला है कि 30 अप्रैल, 2022 तक कुल 23,33,958 कंपनियां, कंपनी कानून Company Law के तहत पंजीकृत थीं।

इनमें से 8,29,269 कंपनियां बंद हो गईं और 7,021 लिक्विडेशन प्रक्रिया में थी। इनके अलावा 43,851 कंपनियां आधिकारिक रिकॉर्ड से अलग होने की प्रक्रिया में थीं और 2,416 कंपनियां 'निष्क्रिय स्थिति' dormant status में पहुंच गई थीं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के अंत में 14,51,401 सक्रिय कंपनियां थीं, जिनमें पिछले 18 महीनों के भीतर 2,53,131 कंपनियां शामिल थीं। मंत्रालय ने कहा, "अप्रैल 2022 के दौरान कंपनी अधिनियम companies act, 2013 के तहत 851 वन परसन कंपनियों one person companies (OPCs) सहित कुल 15,905 कंपनियों को 2,316.52 करोड़ रुपए की अधिकृत पूंजी authorized capital के साथ पंजीकृत किया गया था।" 

गौर करने वाली बात ये है कि कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय कंपनी कानून लागू कर रहा है। अपने संदेश में कॉर्पोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा Rakesh Verma ने इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) Insolvency and Bankruptcy Code (IBC) के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है।