News In Brief Sports & Fitness
News In Brief Sports & Fitness

आज से होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज, पहली बार मिलेगा महिलाओं को ज्यादा गोल्ड 

Share Us

379
आज से होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज, पहली बार मिलेगा महिलाओं को ज्यादा गोल्ड 
28 Jul 2022
6 min read

News Synopsis

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 Commonwealth Games 2022 इंग्लैंड के बर्मिघम शहर Birmingham of England में आयोजित होंगे। भारतीय खिलाड़ी Indian player पूरी तैयारी के साथ इंग्लैंड England पहुंच चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के मुकाबले आज से यानी की 28 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। हालांकि इस बीच भारतीय दल Indian team को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के लिए सबसे बड़ी उम्मीदों में एक नीरज चोपड़ा Neeraj Chopra चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी Olympic medal winning badminton player पीवी सिंधु PV Sindhu को कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों) के उद्घाटन समारोह के लिए बुधवार को भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया है। आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह के साथ इस इवेंट की शुरुआत होगी। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। 

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस तरह की कई खेल वाली प्रतियोगिता में पहली बार ऐसा होगा कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक स्वर्ण पदक gold medal हासिल करने का मौका मिलेगा। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का आकर्षण महिला क्रिकेट women's cricket भी होगा, जिसे पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है। 

गौरतलब है कि 1930 में शुरु हुए राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन Canadian city Hamilton में हुआ था। 1930 में 11 देशों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। एथलीट्स ने तब छह खेलों के 59 इवेंट्स में अपना दमखम दिखाया था। 1930 के बाद से हर चार साल पर इसका आयोजन होता रहा है।