बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने उठाया तिरंगा

Share Us

278
बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने उठाया तिरंगा
29 Jul 2022
min read

News Synopsis

गुरुवार यानी 28 जुलाई को बर्मिंघम Birmingham में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन Inauguration of the 22nd Commonwealth Games रंगारंग अंदाज में हो गया। इस समारोह में 72 देशों के एथलीट Athlete ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व Representation, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु Star Badminton player PV Sindhu और पुरुष हॉकी टीम Men's Hockey team के कप्तान मनप्रीत सिंह Captain Manpreet Singh ने किया। दोनों ने भारत का तिरंगा झंडा उठाया। बर्मिंघम पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है।

इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बर्मिंघम से पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर Manchester में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं। भारत 18वीं बार इन खेलों में उतरा है। उसने 1930, 1950, 1962 और 1986 में हिस्सा नहीं लिया था। इस बार भारत को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन Lakshya Sen, किदांबी श्रीकांत  Kidambi Srikanth, पहलवान रवि दहिया Wrestler Ravi Dahiya, बजरंग पूनिया Bajrang Punia, मुक्केबाज लवलीन बोर्गोहेन Boxer Lovleen Borgohain, निकहत जरीन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू  Nikhat Zareen and Weightlifter Mirabai Chanu सहित कई एथलीटों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि, ''बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से भारत के लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम Indian Cricket Team के पूर्व कप्तान विराट कोहली Virat Kohli ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''भारतीय महिला क्रिकेट टीम और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हमारे सभी एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।''