Colgate-Palmolive ने प्रभा नरसिम्हन को बनाया कंपनी का CEO

Share Us

697
Colgate-Palmolive ने प्रभा नरसिम्हन को बनाया कंपनी का CEO
11 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

राम राघवन Ram Raghavan की जगह अब प्रभा नरसिम्हन Prabha Narasimhan को कोलगेट पामोलिव Colgate-Palmolive की नई सीईओ और एमडी CEO & MD बनाया गया है। इस पद पर पहले राम राघवन काम कर रहे थे। अब उनको कंपनी की पेरेंट कंपनी में नई भूमिका के लिए चुन लिया गया है। जबकि, प्रभा नरसिम्हन एचयूएल HUL की पूर्व एग्जीक्यूटिव Executive रह चुकी हैं। कंपनी में प्रभा नरसिम्हन की नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी। गौरतलब है कि, इसी हफ्ते HUL ने जानकारी दी थी कि प्रभा नरसिम्हन कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होम केयर Executive Director Home Care और वाइस प्रेसिडेंट Vice President होम केयर यूनिलिविर Home Care Unilever साउथ एशिया South Asia के अपने पद से मुक्त हो जाएंगी। जबकि, प्रभा नरसिम्हन ने 2006 में एचयूएल रीजनल मार्केटिंग मैनेंजर HUL Regional Marketing Manager के तौर पर अपना काम शुरु किया था। इससे पहले वो थोड़े समय तक मदुरा गार्मेंट Madura Garment में मैनेंजर स्ट्रैटजी Manager Strategy के तौर पर काम कर चुकी हैं। प्रभा नरसिम्हन ने एचयूएल में अलग -अलग पदों पर 15 साल तक काम किया है। प्रभा नरसिम्हन के लीडरशिप में 2016-2019 के बीच एचयूएल के स्कीन केयर बिजनेस में शानदार प्रदर्शन किया था। प्रभा नरसिम्हन को कंज्यूमर मार्केटिंग, कस्टमर डेवलपमेंट Customer Development और दुनिया के कई देशों और सेगमेटों में मार्केटिंग Marketing across segments का 23 साल से अधिक का अनुभव है।