996 वर्क कल्चर से परेशान चीनी कर्मचारी
1222

15 Oct 2021
1 min read
News Synopsis
चीन में ‘996’ कल्चर को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। चीन में निजी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी अपने 996 कल्चर से काफी परेशान हैं। इसे लेकर उन्होंने ऑफिस कल्चर के खिलाफ ‘वर्क लाइफ मैटर’ नामक एक ऑनलाइन अभियान चला दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन में कार्यालय के समय को 996 कल्चर कहा जाता है, क्योंकि कर्मचारी सुबह 9:00 से रात के 9:00 बजे तक काम करते रहते हैं और सप्ताह में 6 दिन काम करते हैं। चीनी कर्मचारियों द्वारा चल रहे इस ऑनलाइन अभियान में कर्मचारियों ने स्प्रेडशीट पर अपनी कार्य करने की समय सीमा बताई है।