6 माह बाद पृथ्वी पर वापस लौटे चीनी एस्ट्रोनॉट

News Synopsis
चीन China के तीन अंतरिक्ष यात्री Astronaut चीनी अंतरिक्ष स्टेशन Space Station पर रिकॉर्ड Record छह महीने बिताकर शनिवार को धरती पर सुरक्षित लौट आए। अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग Zhai Zhigang वांग यापिंग Wang Yaping और ये गुआंगफू Ye Guangfu को लेकर शेनझोउ-13 कैप्सूल Shenzhou-13 Capsule उत्तरी चीन North China के आंतरिक मंगोलिया Mongolia क्षेत्र के गोबी रेगिस्तान Gobi Desert में डोंगफेंग लैंडिंग Dongfeng Landing स्थल पर 9:56 बजे सफलतापूर्वक उतरा।
पीटीआई PTI के मुताबिक ग्लोबल टाइम्स अखबार Global Times Newspaper ने बताया कि मेडिकल टीम Medical Team ने चालक दल के सदस्यों का स्वास्थ्य Health दुरुस्त होने की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार अंतरिक्ष यात्रियों ने तियानगोंग Tiangong अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 माह का समय बिताया। मिशन यात्रियों ने शेनझोउ-12 Shenzhou- 12 के 92 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के अलावा, इस मिशन ने देश के मानवयुक्त अंतरिक्ष इतिहास Hisrory में कई और रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
शेनझोउ-13 मिशन ने पहली बार आपातकालीन मिशन तंत्र emergency mission system की खोज की। शेनझोउ-12 मिशन की वापसी में लगभग 28 घंटे लगे थे, लेकिन शेनझोउ-13 ने केवल आठ घंटे में पृथ्वी पर वापसी की। चीनी केबल टीवी समाचार सेवा सीजीटीएन CGTAN ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों ने वैज्ञानिक मिशन को अंजाम देने के अलावा अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर बैठे छात्रों के लिए विज्ञान पर दो व्याख्यान भी दिए। उन्होंने इस दौरान बच्चों के सवाल-जवाब कार्यक्रम भी किया। अंतरिक्ष में रहते हुए सभी यात्री इंटरनेट Internet के जरिये मनोरंजन entertainment भी कर रहे थे और अपने परिवारों एवं दोस्तों Friends से बात करने में भी सक्षम थे।